साहिबगंज, मई 27 -- उधवा।राजमहल थाना क्षेत्र शोभनपुर से बीते शुक्रवार को एक विवाहिता को उसके पति द्वारा लापता कर देने के आरोप में शिकायत की है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी हैै। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवाहिता की बहन रिंकू देवी ने पुलिस को बताया है कि बीते 22 मई की सुबह राधानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले उसके जीजा ने शुक्रवार के सुबह शोभनपुर पहुंचकर दोनों बच्चों को लेकर विदाई कर साथ फुदकीपुर लाया। उसी दिन किसी के माध्यम से दोनों बच्चों को उसके नानी घर शोभनपुर भेज दिया। शनिवार से ही उसकी बहन को फोन करने पर मोबाइल बंद बता रहा है।उसके जीजा से भी फोन करने पर मोबाइल फोन नहीं उठाया। शनिवार की शाम फुदकीपुर पहुंचे तो उसके जीजा ने साफ कह दिया कि पत्नी को वे नहीं लाया है। मामले को लेकर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने लापता विवाहिता की...