प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- कुंडा, संवाददाता। महिला के फांसी लगाकर जान देने के मामले में मृतका के भाई ने ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। कार्रवाई न होने पर अंतिम संस्कार से इनकार किया। एसओ के कार्रवाई के भरोसे पर परिजन शव अंतिम संस्कार को ले गए। बाघराय थाना क्षेत्र के मलाक तिलाई गांव निवासी धर्मराज यादव की 40 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी पारिवारिक कलह से तंग आकर शुक्रवार को फांसी लगा ली थी। परिजन उसे प्रयागराज ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। शनिवार दोपहर मृतका का शव पोस्टमार्टम से लौटा तो परिजनों में चीत्कार मच गया। मौके पर मृतका अर्चना के भाई कमलेश कुमार यादव निवासी फूलपुर मौरी ने ससुरालवालों पर बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। कमलेश ने कहा कि कार्रवाई होन...