फिरोजाबाद, अगस्त 24 -- विवाहिता की शादी को चंद महीने ही हुए और ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। थाना मटसेना में गाजीपुर की युवती ने ससुरालियों पर रस्सी से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति ने उसके गले में रस्सी डाल दी थी और जेठ ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल आग लगाने का प्रयास किया था। उसे ससुराल से निकाल दिया था। मायके वाले उसे ससुराल में छोड़ने आए थे। ससुरालियों ने पिता और उसके चाचा पर भी लाठी डंडों से हमला किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना मटसेना में गाजीपुर निवासी युवती रूपल ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी 22 नवम्बर 2025 को अंकित शर्मा निवासी नगला श्रोती मोहम्मदपुर के साथ हुई थी। कार भी शादी में दी थी। पिता ने करीब 30 लाख रुपया खर्च किया था। शादी के बाद अंकित, ...