भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव की रहने वाली 30 वर्षीय पूनम गौतम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मायकेवालों की शिकायत पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। हालांकि बुधवार शाम तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। प्रजापतिपुर गांव निवासी हरिनाथ गौतम के बेटे दिनेश की शादी जिले के डोमनपुर गांव निवासी पूनम के साथ पांच नवंबर, 2025 को हुई थी। ससुराल वालों के मुताबिक विवाहिता दिमागी बीमारी से ग्रसित थी। उसका इलाज भी चल रहा था। मंगलवार सुबह पति प्रयागराज जाने के लिए निकला था। दोपहर बाद मृतका ने अपनी मां से मोबाइल पर बात किया। इसके बाद कमरे में साड़ी की फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। खेत से गेहूं की कटाई करके परिजन जब घर लौटे तो कमरे में विवाहिता का शव देखकर चिल्लाने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.