मऊ, मई 13 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के काजीपुरा निवासिनी मोबेस्सरा परवीन की तहरीर पर एसपी के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने पति, सास सहित नौ ससुराली जनों के विरुध्द दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है।घोसी नगर क्षेत्र के काजीपुरा निवासी स्व. गुलाम मुर्तजा की पुत्री मोबेस्सरा परवीन का निकाह मोहल्ले के ही फरहान अंसारी के साथ तीन फरवरी 2024 को हुआ था। शादी के बाद से ही चार पहिया वाहन एवं 17 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों में पति फरहान अंसारी, सास नादिरा, ननद हेना, सना, नेहा, समरीन एवं अयान सहित अयान के मित्र और नादिरा के दामाद उसे दहेज के लिये परेशान करने लगे। बीते 20 जनवरी 2026 को पुत्री पैदा होने के बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस अधीक्षक ने प्रार्थना पत्र को गंभीरता से ले...