विवाहिता की हत्या में पति, सास एवं ससुर गिरफ्तार
मऊ, मई 17 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के कुचहरा में गुरुवार को विवाहिता की हत्या कर शव लटका देने के आरोप में दर्ज मुकदमे में वांछित पति, सास और ससुर को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के कुचहरा निवासिनी गुंजन चौहान पत्नी मनोज चौहान का शव गुरुवार की दोपहर उसके कमरे में पंखे की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ पाया गया था। विवाहिता के पिता अवधेश चौहान निवासी फतेहपुर थाना रानीपुर ने पति मनोज चौहान, सास दुलारी देवी व ससुर मूलचंद चौहान पर दहेज के लिये उसकी बेटी की हत्या कर शव पंखे से लटका देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा पंजीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.