फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।विशेष न्यायाधीश एफटीसी प्रथम संजय कुमार ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिये हैं। तीनो लोगों को दोष सिद्ध करते हुए जेल भेज दिया गया है। सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी। घटना राजेपुर थाना क्षेत्र की है। जनपद हरदोई के अरबल थाना अंतर्गत उगरनपुर निवासी छोटेलाल ने 2 मार्च 2023 को रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि बेटी अनुजा का विवाह राजेपुर थाने के नौसारा में मनोज के साथ की थी। शादी में बाइक और एक लाख रुपये की मांग की गयी थी और बेटी के ससुरालीजनो को संपूर्ण दहेज दिया था। बाइक रुपया नहीं दे पाया था। कुछ दिन तक तो बेटी को सही से रखा।बाद में बेटी से मारपीट कर घर से निकाल दिया गया इस पर वह अपने मायके में ही रहती रही। इसके बाद मनोज के रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया। मनो...