बस्ती, अप्रैल 7 -- छावनी (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के छावनी थानाक्षेत्र के चौगड़वा में विवाहिता को आग में जलाकर मार डालने के आरोपी पति और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मृतका सीमा के पिता भारत की तहरीर पर पति रामसूरत प्रजापति, सास श्याम लली, जेठ परशुराम, देवर भगवान, ननद रमा, मुन्नी, श्यामा के खिलाफ हत्या, प्रताड़ना, दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि फरार आरोपी पति व सास को नटौवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। छावनी थानाक्षेत्र के कोहल तिवारी निवासी भारत प्रजापति की बेटी सीमा प्रजापति (30) की शादी मई 2018 में इसी थानाक्षेत्र के चौगड़वा निवासी रामसूरत के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही किसी बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। गत शनिवार की...