अररिया, जून 27 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के मोहनियां गांव में बुधवार की रात्रि विवाहिता की मारपीट कर व गला दबाकर हत्या के मामले में मृतका के भाई मोहम्मद रेजानूर के लिखित आवेदन पर पति सहित सात लोगो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। हालांकि पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी मृतका के पति मोहम्मद इस्माइल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत अररिया भेज चुकी है। अन्य नामजदों में मोहम्मद इस्माइल, बीबी नुजहत,अबु जर, शाकिब, उबैदा, बीबी सफुरा व जिकरा मोहनियां कार्ड नंबर 03 शमिल है। यह भी पढ़ें- ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्जमामले का विवरण दर्ज प्राथमिकी में मृतज का भाई मोहम्मद रेजानूर ने कहा है कि उनकी बहन नूर जबीन की शादी करीब छह वर्ष पूर्व मोहनियां निवासी मोहम्मद इस्माइल के साथ हुई थी। इस दौरान उन्हें दो संतान भी हुआ...