मधुबनी, मार्च 26 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बसहा दिघिया वार्ड 13 गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। मृतका खोईर निवासी श्यामा देवी की पुत्री बबीता देवी है। परिजनों ने दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए पति देवनाथ यादव, रामनाथ यादव, रामरती देवी, शिवनाथ यादव, रंजित यादव, रामपरी देवी, मुन्नी देवी एवं पूनम देवी को नामजद किया है। घटना के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। पूर्व में भी दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...