बिहारशरीफ, मार्च 15 -- विवाहिता की हत्या मामले में पति गिरफ्तार घटना में आरोपी बने छह अभियुक्त अब भी हैं फरार 12 मार्च को कुसुंभा थाना क्षेत्र के लोदीपुर में हुई थी घटना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कुसुंभा थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर देने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, मामले में नामजद अन्य छह आरोपी अब भी फरार हैं। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि 12 मार्च को लोदीपुर में 30 वर्षीय टुन्नी देवी की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला सामने आया था। इस संबंध में मृतका के भाई सरवन कुमार ने थाने में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पति प्रहलाद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतका टुन्नी देवी शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के कबीरप...