बुलंदशहर, अगस्त 7 -- अनूपशहर। छोटी बहन से देवर का विवाह कराने का दबाव बनाने वाले ससुरालवालों ने विवाहिता को जान से मारने के मामले में न्यायालय ने पति, सास सहित 6 दोषियों को 5 वर्ष की सजा सुनाकर जेल भेजा। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रवेन्द्र सिंह लोधी ने बताया है, कि 29 मई 2013 को चंद्रपाल पुत्र महेंद्र निवासी गांव सीकरू अकबरपुर थाना सासनी जिला हाथरस ने अपनी बेटी उमादेवी की शादी सुमित पुत्र सत्य कुमार निवासी गांव चरौरा थाना अहार के साथ दान दहेज देकर की थी। किंतु उमा देवी के ससुरालजन उमा का उत्पीड़न करते रहे, और अपने पुत्र सुमित की शादी उमा की छोटी बहन से कराने का दबाव बनाते रहे। जबकि सुमित की पत्नी रेनु देवी को उपरोक्त लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। उमा द्वारा अपनी बहन से शादी न कराने से ससुराल वाले अत्यंत नाराज थे.

हत्या का माम...