आजमगढ़, सितम्बर 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के महावी खास गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 27 वर्षीय शिवांगी सिंह पत्नी राहुल की शुक्रवार को संदिग्धावस्था में मौत हो गई। विवाहिता के पिता विनोद कुमार ने दहेज के लिए हत्या करने आरोप लगाते हुए मुकादमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि आरोपी पति राहुल सिंह, ससुर वीरेंद्र सिंह और सास बालिका सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...