सहारनपुर, जुलाई 24 -- मौहल्ला टांकान निवासी विवाहिता काजल की 23 जुलाई में हुई संदिग्ध मौत के सिलसिले में पुलिस ने मृतका के पिता संजय की तहरीर पर मृतका के पति, सास, ससुर सहित दो देवरों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं सहित दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा कायम कर कानूनी कार्यवाही शुरु करदी है। मृतका काजल के पिता संजय पुत्र शीसपाल निवासी गांव नस्तरपुर थाना कोतवाली देहात द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने बेटी काजल की शादी लगभग 11 वर्ष पूर्व पंकज पुत्र पहलसिंह से हिम्मत के अनुसार दान दहेज देकर की थी। आरोप है कि पत्नी द्वारा घर चलाने को खर्चा मांगने पर ससुरालिये उससे मारपीट करते और बच्चों को पालने को मायके से पैसा लाने की बात कहकर उसका शारीरिक व मानसिंक उत्पीडन करते। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: खुलासा: सीढ़ियों स...