चंदौली, जून 23 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमदहां चरनपुर गांव में रविवार की देर रात 28 वर्षीय सुमन पत्नी श्यामबाबू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।शहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसी (किशपुरवा) गांव निवासी परदेशी की 28 वर्षीय बेटी सुमन की शादी अमदहां चरनपुर गांव निवासी श्यामबाबू से हुई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के दौरान अपनी सामर्थ्य के अनुसार नगदी, बाइक और घरेलू सामान दिया गया था। यह भी पढ़ें- दहेज को लेकर विवाहिता को पीटा, इलाज के क्रम में मौत आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मां...