बुलंदशहर, सितम्बर 11 -- नगर क्षेत्र के अरीब नगर निवासी पीड़िता अफरोज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसका निकाह दो वर्ष पूर्व हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के शाहरुख के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति नशा और जुआ खेलने का आदी है। वह जुआ खेलने के लिए मायके से रुपये लाने का दबाव बनाता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। आरोप है कि 16 अगस्त को ससुरालियों ने फिर से बाइक की मांग दोहराई। असमर्थता जताने पर पति और जेठ सद्दाम ने दुपट्टे से उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर जुटे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई, जिसके बाद ससुरालियों ने उसे बच्चे सहित बेघर कर दिया। घर से निकाले जाने के बाद पीड़िता किसी तरह अपने मायके पहुंची और आपबीती सुनाई। बेटी की दुर्दशा सुनकर पिता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें ह...