कौशाम्बी, मार्च 7 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में ब्याही एक महिला संदिग्ध दशा में लापता हो गई। पिता का आरोप है कि ससुरालियों ने बेटी की हत्या करके शव ठिकाने लगा दिया है। पीड़ित ने पुलिस पर भी खोजबीन में सहयोग नहीं करने का इल्जाम लगाया है। पिता ने शनिवार को मामले की शिकायत एसपी से करके इंसाफ की गुहार लगाई। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवां गांव निवासी शारदा प्रसाद मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अंकिता की शादी वर्ष 2016 में अलवारा के रहने वाले युवक से की थी। पीड़ित के मुताबिक 21 जनवरी 2026 की रात उनकी बेटी ससुराल से संदिग्ध दशा में लापता हो गई। दूसरे दिन खुद की गर्दन बचाने के लिए दामाद ने महेवाघाट थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसमें लिखाया कि महिला अपने साथ मोबाइल लेकर गई है। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.