मुजफ्फरपुर, नवम्बर 8 -- बोचहां। थाना क्षेत्र के बाजितपुर मझौली गांव में छह नवंबर की रात विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर दिया गया। मृतका उदय राम की पत्नी पिंकी देवी थी। मामले को लेकर पिंकी की मां मनकी निवासी रामप्रीत राम की पत्नी सीता देवी ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें हृदय राम, विजय राम, दिनेश राम, अंजनी देवी व विजय एवं दिनेश की पत्नी को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री पिंकी देवी की 10 साल पहले शादी हुई थी। उसे कोई बच्चा नहीं था। इसको लेकर ससुरालवाले प्रताड़ित कर रहे थे। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...