रायबरेली, अप्रैल 14 -- जगतपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पड़ोसियों से हुए विवाद के बाद दबंगों ने घर के अंदर घुसकर उसे मारपीटा। आशंका है कि मारपीट के बाद महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। घटना के समय महिला बच्चों के साथ घर पर अकेली थी और पति मजदूरी करने लिए गया था। सुबह जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के चांदमऊ गांव के रहने वाले महेश कुमार की 30 वर्षीय पत्नी निशा का बीते सोमवार देर रात पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिला का पति धोबहा गांव में निर्माणाधीन मकान की स्लैब डालने के लिए गया था। इससे महिला पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोसी मौका पाकर उसके घर के अंदर घुस गए और महिला को लाठी डंडा से मारपीटा। आरोप है कि महिला की गला दब...