विवाहिता की हत्याकर शव जलाया, जांच में जुटी पुलिस
हाजीपुर, अप्रैल 18 -- चेहराकलां । सं.सू. कटहरा थाने के बकसामा पंचायत के हसनपुर गंगटी गांव में विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। मृत 22 वर्षीय शिवरानी कुमारी थी। उसकी शादी ढाई वर्ष पूर्व कटहरा थाना क्षेत्र के हसनपुर गंगटी गांव निवासी नगीना सहनी के पुत्र मुकेश सहनी से हुई थी। उसका एक वर्ष का बेटा भी है। मृतका की मां डेहुरी देवी ने बताया कि लगभग ढाई वर्ष पहले हिंदू रीति रिवाज से सक्षम अनुसार उपहार देकर शादी की गई थी। शादी के एक साल बाद लड़का मुकेश सहनी ने एक मोटरसाइकिल एवं 50 हजार रुपए मांगे थे। इसलिए बेटी को दामाद, सास, ससुर, देवर समेत घर के अन्य लोगों के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। यह भी पढ़ें- नवविवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला, केस दर्ज जिसके बाद उसकी हत्या कर कल रात शव को जला दिया गया। इस मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.