लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर के बाराबिरवा में शुक्रवार सुबह कोचिंग जा रही विवाहिता को दो टप्पेबाजों ने अपनी बातों में उलझाकर सोने की चेन ठग ली।कृष्णा नगर के बल्दी खेड़ा में वर्षा रानी त्रिवेदी अपने पति ऋषभ द्विवेदी के साथ किराए पर रहती हैं। वह यहां रहकर बारा बिरवा में यूपीटेक से परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे अपनी कोचिंग के पास पहुंची थी। तभी उनके पास दो युवक आ गए। युवकों ने वर्षा से बातचीत शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने अपना पिट्ठू बैग भी वर्षा को पकड़ा दिया। बात करते हुए वर्षा के गले में पड़ी सोने की चेन की तारीफ शुरू कर दी। यही नहीं मीठी बातें करके वर्षा के गले से चेन उतरवाकर देखनी शुरू कर दी। उनसे बोला कि चेन को पहनकर न जाओ, बल्कि उसे संभालकर रख लो। फिर वर्षा की चेन को रुमाल में रखकर दे दिया। उस...