बहराइच, सितम्बर 16 -- बहराइच। थाना खैरीघाट क्षेत्र के ग्राम परागी बेली चौकसाहार में एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है। ग्राम डल्ला पुरवा निवासी कृष्ण कुमार यादव पुत्र सालिकराम यादव ने थाने पर सूचना देते हुए बताया कि उनकी भतीजी संजू देवी पुत्री मंसाराम यादव जिसकी शादी 3 वर्ष पहले अजय यादव पुत्र माता प्रसाद ग्राम परागी बेली चौकसाहार के साथ हुई थी। बुधवार को जानकारी मिली कि उनकी भतीजी की ससुराल में असामान्य मृत्यु हो गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...