जहानाबाद, जून 2 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। विशुनगंज थाना क्षेत्र के पचवई गांव में जहर खाने से 26 वर्षीय एक महिला झालो देवी मौत हो गई। घटना के संबंध में विष्णुगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दोपहर सवा दो बजे सूचना मिली कि महिला की हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस टीम को वहां भेजा गया।

पुलिस की जांच पुलिस के आने के पहले परिवार के सभी लोग फरार हो गए थे। महिला का शव घर में पड़ा हुआ था। घर से प्वाइजन सेल्फास की गोली भी बरामद हुई है। इसके बाद उसके मायके के लोग भी पहुंचे। मृतका का मायके नालंदा जिले के रहुई गांव में है।

परिवार का आरोप मृतका की शादी 4 वर्ष पूर्व हलेनदर यादव से हुई थी। साल भर पहले एक बच्ची हुई थी जिसकी कुछ दिन के बाद ही मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही 70 हजार रुपए और सोने की चेन के लिए प्रताड़...