गढ़वा, अगस्त 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। चिनियां थाना क्षेत्र के चिनियां गांव निवासी अमित कुमार की पत्नी 20 वर्षीया अमृता कुमारी की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अमृता ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...