विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया
गुड़गांव, अक्टूबर 14 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। फर्रुखनगर इलाके में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा स्थित खेड़ा गांव की रहने वाली 28 वर्षीय भावना के रूप में हुई है। घटना के बाद उत्तर प्रदेश से पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल के बाहर जमकर हंगामा किया। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर गला घोंटकर हत्या करने और दस महीने के मासूम बच्चे को लेकर फरार होने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक विवाहिता के पिता अनिल शर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी भावना की शादी 16 दिसंबर 2023 को फर्रुखनगर निवासी गौतम शर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में 25 लाख रुपए की मांग करने लगे थे। परिजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.