नोएडा, मई 22 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कासना क्षेत्र के चीरसी गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। बुलंदशहर के कमालपुर गांव के रहने वाले राकेश सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सोनिका ने 14 अगस्त 2015 को कासना क्षेत्र के चीरसी निवासी सुभाष शर्मा से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले सोनिका को लगातार परेशान कर रहे थे। उसके साथ मारपीट की जाती थी। सोनिका ने कई बार फोन पर उनको बताया कि पति सुभाष और अन्य लोग उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। इस मामले में पहले भी कई बार पुलिस से शिकायत की गई थी।राकेश सिंह ने बताया कि उनकी बेटी ने 20 मई की सुबह उन्हें फोन कर बताया कि उस...