प्रयागराज, नवम्बर 14 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा थानांतर्गत लोहगरा बाजार में शुक्रवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे के अंदर खून से लथपथ शव और गले में धंसा चाकू मिला। तीन महीने से वह अपने पति के साथ किराए का कमरा लेकर रह रही थी। मृतका के पति ने वारदात के समय खुद को ड्यूटी पर होने और पत्नी के आत्महत्या की बात बताई है। हालांकि, मृतका के भाई ने पति, मकान मालिक और ससुरालियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम को भेजकर आत्महत्या अथवा हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। मृतका के पति व मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लालापुर थानाक्षेत्र के कचरा निवासी रोहित द्विवेदी की फरवरी 2020 में कौंधियारा के एकौनी गांव निवासी रामजी शुक्ला की बेटी 28 वर्षीय सुषमा द्विवेदी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.