फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- शमसाबाद ,संवाददाता। नगर पंचायत के मोहल्ला घटियापुर में एक 24 वर्षीय विवाहिता शबनम की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत हो गई । घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मायके पक्ष का आरोप मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर फांसी लगाकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है, जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि शबनम ने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की।

घटना का विवरण रविवार रात शबनम ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां वह फंदे पर लटकी मिली।

पुलिस की कार्रवाई इसके बाद शव को नीचे उतारकर मृतका के पिता मोहम्मद फारूकी, निवासी मोहल्ला गढ़ी नूर, कायमगंज को सूचना दी गई । सोमवार की दोपहर सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सचिन चौधरी, क्षेत्रा...