हापुड़, अप्रैल 14 -- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत धौलाना कंदौला गांव में एक 25 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, महिला की शादी को अभी मात्र दो महीने ही हुए थे, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है। नवविवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मौत का कारण फांसी बताया जा रहा है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने इसे लेकर गहरे सवाल खड़े किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला ...