मधुबनी, मई 13 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के धकजरी गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। मृतका की एक पुत्री भी है। परिजनों के अनुसार विवाहिता की शादी करीब तीन-चार साल पहले राजेश मल्लिक से हुई थी। घटना के बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। सूचना मिलते ही अंधराठाढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया था। यह भी पढ़ें- ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप रात में ही मृतका के नैहर पक्ष के परिजन अंधराठाढ़ी थाना पंहुच गए थे और परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का सीधा आरोप लग...