पूर्णिया, अगस्त 8 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र की गणेशपुर पंचायत के बैरगाछी गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित पति को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि गुरुवार सुबह बैरगाछी गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के पिता मो. अकीम, निवासी को-ऑपरेटिव बाजार, थाना श्रीनगर ने केनगर थाना में लिखित आवेदन देकर अपने दामाद मो. अबरार तथा उसके अन्य परिजनों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार पुलिस ने गिरफ्तार सास को भेजा जेल पीड़ित के आवेदन के आधार पर केनगर थाना में...