विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप
फरीदाबाद, अगस्त 22 -- फरीदाबाद, अशेाक जैन। डबुआ थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान चंचल के रूप में हुई है। मायके वालों ने उसके पति भगवान दास उर्फ धर्मेंद्र पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। चंचल का मायका गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में है। परिजनों के अनुसार, वर्ष 2017 में उसकी शादी डबुआ निवासी भगवान दास उर्फ धर्मेंद्र से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता था। इसके चलते शादी के करीब दो महीने बाद चंचल मायके चली गई और वहीं रहने लगी। वर्ष 2021 में ससुराल पक्ष के लोग उसे समझाकर वापस फरीदाबाद ले आए। इसके बाद दंपती के दो बच्चे हुए。
जुआ खेलने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.