मथुरा, अक्टूबर 5 -- मथुरा। थाना जमुनापार अंतर्गत गांव किनारई में रविवार सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे से गले में फंदा लगाये लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज मायके वालों को सूचना दे दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच की जा रही है। रविवार सुबह गांव किनारई, जमुनापार निवासी रॉबिन की पत्नी कुसुमलता (30) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह कमरें में लगे पंखे के कुंडे से गल में फंदा लगाये लटकी थी। यह भी पढ़ें- Firozabad News: गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुला जांच को ...