गौरीगंज, फरवरी 18 -- गौरीगंज। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत हो गई। ससुरालीजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति, उसके दो भाईयों व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बारामासी बाजार निवासी उमाकांत शुक्ल की पत्नी 30 वर्षीय चेतना को ससुराल पक्ष के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर अस्पताल पहुंचे महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में मायके पक्ष से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन शुरू ...