नवादा, जून 7 -- थाना क्षेत्र के झिकरुआ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान ग्रामीण कन्हैया चौहान की पत्नी रेखा कुमारी के रूप में हुई है। मायके के परिजनों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मामले की गंभीरता मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति कन्हैया चौहान व सास को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर डेढ़ लाख रुपये, मोटरसाइकिल तथा अन्य सामान लाने का लगातार दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कहा है कि मांग पूरी नहीं होने पर रेखा के सा...