शाहजहांपुर, सितम्बर 26 -- मदनापुर। थाना क्षेत्र के मझोला गांव में गुरुवार शाम 25 वर्षीय विवाहिता सुरभि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बरेली जिले के कैंट थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव निवासी मुनेंद्र पाल ने बताया कि उनकी बेटी सुरभि की शादी 22 अप्रैल 2024 को मझोला निवासी नीलेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर सुरभि को प्रताड़ित करते थे। मुनेंद्र के अनुसार गुरुवार शाम करीब पांच से छह बजे किसी अन्य व्यक्ति से बेटी की मौत की सूचना मिली। वह परिजनों के साथ मझोला पहुंचे तो सुरभि का ...