विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच की मांग
शाहजहांपुर, जून 21 -- खुदागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम कुआडांडा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम हैदरपुर निवासी सचिन पुत्र मूलचंद ने डायल-112 पर सूचना देकर बताया कि उसकी बहन सुमन देवी (42) पत्नी उमेश सिंह की ससुराल ग्राम कुआडांडा में मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सुमन देवी पिछले चार वर्षों से टीबी की बीमारी से पीड़ित थीं। करीब दो माह पूर्व उन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद शुक्रवार को परिजन उन्हें घर लेकर आए थे, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। मृतका के भाई द्वारा मृत्यु पर संदेह व्यक्त किए जाने के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.