महोबा, मार्च 29 -- महोबा, संवाददाता। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर हत्या करने और शव को फांसी के फंदे से लटकाने का आरोप लगाएं है। पुलिस ने मृतिका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारणों की जानकारी हो सकेगी। खरेला थाना के गांव सलुआ निवासी जगभाग की 25 वर्षीय पत्नी नेहा की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके मिरतलासे आए परिजनों ने मारपीट कर हत्या करने और शव को फांसी के फंदे से लटकाने काआरोप लगाते हुए पुलिस से जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। मृतिका के भाई ज्ञानचंद्र और भानचंद्र का आरोप है कि 20अप्रैल 2025 को बहन नेहा का विवाह सलुआ गांव निवासी जगभान के साथ किया था। ...