प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मायके वालों ने पति और सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पूरे नक्का (पूरे मठहा) निवासी प्रमोद यादव ने अपनी बहन पूनम यादव की शादी पांच साल पहले इलाके के पूरे हरिकिशुन निवासी संतोष यादव के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति संतोष, सास मालती देवी कार की मांग करने लगे। जिसे दे पाने में असमर्थता जताने पर पति और सास अक्सर पूनम को प्रताड़ित करते थे। दो महीने पहले आरोपियों ने मारपीट कर पूनम को घर से निकाल दिया था। रिश्तेदारों के समझाने के बाद किसी तरह फिर से उसे भेजा गया। मंगलवार रात नौ बजे पूनम ने मायके फोन कर बताय...