मुरादाबाद, फरवरी 26 -- थाना क्षेत्र के ग्राम चिड़ियाठेर में गुरुवार देर शाम एक नवविवाहिता के विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव की रहने वाली एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। परिजनों उसे आनन-फानन में कुंदरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...