विवाहिता की मौत से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नोएडा, मई 13 -- दादरी, मयंक राणा। घोड़ी बछेड़ा गांव में विवाहिता मोनिका नागर की मौत के मामले में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने पूरे मामले को उलझा दिया है। करीब छह मिनट 13 सेकंड के वीडियो में मोनिका बेहद तनाव में दिखाई दे रही है। दरअसल, वीडियो की शुरुआत में मोनिका कैमरे के सामने रोते हुए कहती है कि वह अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही है। वीडियो में फंदा लगाने तक के विचलित करने वाले दृश्य भी रिकॉर्ड बताए जा रहे हैं। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद भी मायके पक्ष इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं है। मोनिका की मां ने पति अनुज चौहान समेत सात लोगों पर हत्या, मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि मोनिका ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद उसे संपत्ति और पैसों को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.