गंगापार, फरवरी 10 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चक अब्दुल उर्फ पूरे भुलई गांव में सोमवार को देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका प्रतिभा उर्फ नीलू पाल 25 वर्ष पत्नी रमेश कुमार पाल का मायका जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना किशुनदासपुर गांव में है। नीलू के पिता विजय शंकर पाल ने फूलपुर थाना में तहरीर देते हुए आरोप लगाया सोमवार शाम नीलू के देवर ने फोन कर सूचना दी कि नीलू ने फांसी लगा ली है। आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो ससुराल के अधिकांश लोग घर से फरार थे और केवल नीलू की सास ही मौजूद थी। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.