प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के श्रीनाथपुर निवासी सुधांशु ओझा की पत्नी ने मार्च में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मायके वालों के दहेज हत्या का केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने पति सुधांशु को जेल भेज दिया था। पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रताप ने मामले में वांछित ससुर प्रदीप ओझा को कटरा चौराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...