विवाहिता की मौत में ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- शारदानगर। सिंचाई कॉलोनी शारदानगर निवासी मानसी की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उनको जेल भेजा जाएगा। सिंचाई कॉलोनी शारदानगर निवासी अयोध्या प्रसाद ने बताया था कि वह बुधवार की सुबह करीब सात बजे ड्यूटी से घर लौटे। उन्होंने मानसी पत्नी सुधीर कुमार कश्यप को आवाज देकर चाय बनाने के लिए कहा, लेकिन काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद खिड़की से अंदर झांककर देखा तो मानसी का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। घटना की सूचना मायके पक्ष को दी गई। मृतका के पिता सुरेश कुमार, मां सरोजनी देवी, भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.