हरदोई, अगस्त 30 -- सुरसा। भकुराई गांव में रक्षाबंधन के दिन मायके से ससुराल लौटने के बाद विवाहिता की फांसी लगाने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया। मायकेपक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार शाम मृतका के मायके पक्ष के दर्जनों लोग सुरसा थाने पहुंचे और ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। अहिरोरी क्षेत्र निवासी मृतका की मां फूलमती ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी बिभा की शादी करीब एक वर्ष पहले भकुराई निवासी अनूप के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: रक्षाबंधन पर मायके से लौटते ही विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान शादी के बाद से ही पति अनूप समेत उमेश, बिनीता, ससुर करन और सास पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने का ...