रायबरेली, मार्च 27 -- सतांव,संवाददाता। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के देदौर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को विवाहिता के पति, सास व ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बछरावां थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद ने गुरूबख्शगंज थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी रीमा (24) की शादी वर्ष 2024 में देदौर गांव निवासी सचिन पुत्र रामनरेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी रीमा के ससुरालीजन उसे दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। बीती 25 मार्च को रीमा का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। चंद्रिका प्रसाद का आरोप है कि रीमा के पति, ससुर व सास ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने रीमा के ससुर रामनरेश, सास माया देवी व पति सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्...