गाजीपुर, जनवरी 8 -- नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति समेत तीन आरोपियों को गुरुवार को घर से गिरफ्तार कर लिया। तीनों का चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बीते मंगलवार की देर रात 21 वर्षीय खुशबू अपने ससुराल के एक कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली थी। सूचना मिलने पर नगसर हाल्ट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंदौली के नारायणपुर गांव निवासी मृतका के पिता संतोष राजभर ने बेटी की हत्या का आरोप पति, ससुर और सास पर लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने पति सचिन राजभर, ससुर राम अवध राजभर और सास दुनिया देवी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ जमानिया ...