बगहा, मई 29 -- श्रीनगर। लौकरिया पंचायत के वार्ड नंबर सात स्थित बलुआ टोला में विवाहिता की संदिग्ध मौत में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- विवाहिता की मौत में एफआईआरमृतका के परिवार का बयान मृतका की मां मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर वार्ड नंबर तीन निवासी पूनम देवी ने बैरिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पुत्री दीपाली की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। हिंदू रीति-रिवाज से लौकरिया निवासी सितम साह के पुत्र सागर साह के साथ की थी। शादी के बाद दीपाली को सात माह की एक बच्ची भी है।दहेज की मांग और मारपीट आवेदन में कहा गया है कि पिछले छह माह से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में अपाची बाइक व 25 हजार रुपये नकद की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर दीपाली के साथ मारपीट की जाती थी।मौत की सूचना और प...