महाराजगंज, अक्टूबर 4 -- कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। कोल्हुई थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके सास और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।बताया जा रहा है कि चैनपुर गांव में कुछ दिन पूर्व एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में विवाहिता के मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- फोलोअप- दहेज हत्या के आरोप में सास-ससुर गिरफ्तार एसओ आलोक सिंह ने बताया कि दहेज हत्या मामले में दो लोगों को जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...