लखीसराय, मई 14 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के खावा झापानी गांव में मंगलवार को विवाहिता की संदेहास्पद मौत मामले में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाते हुए मृतका के पति, सास, ससुर व ननद समेत सात लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत,हत्या करने का आरोपमामले का विवरण बुधवार को पुलिस को दिए आवेदन में विवाहिता काजल कुमारी की मां पटना जिला के मरांची गांव निवासी अनिता कुमारी ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी का शादी खावा गांव निवासी शंकर दास के पुत्र मुकेश कुमार उर्फ कन्हैया कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज से किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसका पति, सास,...